भारत को हराकर नीदरलैंड्स बना चैम्पियन

एचआईएफ हॉकी5 महिला वर्ल्ड कप फाइनल में महिला टीम को 7-2 से मिली मात खेलपथ संवाद मस्कट। ओमान के मस्कट में शनिवार को एचआईएफ हॉकी5 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स ने 7-2 से फाइनल मुकाबला जीतकर उद्घाटन सीजन का खिताब जीता। एफआईएच ने पहली बार इस फॉर्मेट में वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। मैच के दूसरे मिनट में जेनेके वैन डी वेने ने गोल कर डच टीम का खाता खोला। बेंटे वान डेर वेल्ट ने अगले 6 म.......

इंडोनेशिया मास्टर्स में लक्ष्य सेन का जीत से आगाज

किरण भी दूसरे दौर में, प्रणय और श्रीकांत बाहर खेलपथ संवाद जकार्ता। भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गए। दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने चीन के वेंग होंग यांग से मलयेशिया ओपन के पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता किया। उन्होंने चीन के खिलाड़.......

भारत ने महिला विश्व कप में पोलैंड को हराया

हॉकी खिलाड़ी मुमताज और दीपिका ने किए गोल खेलपथ संवाद मस्कट। दीपिका सोरेंग और मुमताज खान के दो-दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी-5 महिला विश्व कप में बुधवार को पूल-सी के पहले मैच में पोलैंड को 5-4 से हराया। मुमताज ने चौथे और 23वें मिनट में गोल किया जबकि दीपिका ने छठे और 29वें मिनट में गोल किया।  मरियाना कुजूर ने 33वें मिनट में गोल दागा। पोलैंड के लिए जूलिया के (आठवां), कप्तान मारलेना रिबाचा (10वां), पाउ.......

फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

चार देशीय हॉकी टूर्नामेंटः मंदीप और अमित ने दागे गोल खेलपथ संवाद केपटाउन। भारत को चार देशीय हॉकी टूर्नामेंट में फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर 2-2 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। पहले मैच में भारत ने फ्रांस को 4-0 से पराजित किया था।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही और उसे फ्रांस से 2-2 से ड्रॉ से अंक बांटने पड़े। भारत के लिए मंदीप सिंह ने आठवें.......

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियन कप से बाहर

आखिरी मैच में सीरिया ने 1-0 से किया पराजित खेलपथ संवाद कतर। एएफसी एशियन कप में मंगलवार (23 जनवरी) को भारतीय फुटबॉल टीम सीरिया के खिलाफ हार गई। टीम का ग्रुप में यह तीसरा और आखिरी मुकाबला था। सीरिया ने उसे 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वह ग्रुप-बी में सबसे नीचे चौथे स्थान पर रही। टीम इंडिया को एक भी जीत नहीं मिली। सीरिया के लिए मैच का इकलौता गोल उमर खरिबीन ने किया। भारत को टूर्नामेंट में .......

एशियन शूटिंग में भारत को मिले आठ पदक

गुरजोत और रेजा ने जीता कांस्य, तालिका में चौथा स्थान मिला खेलपथ संवाद कुवैत सिटी। 19 वर्षीय रेजा ढिल्लों ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को अपना तीसरा पदक जीता। उन्होंने गुरजोत खंगूड़ा के साथ मिलकर स्कीट की मिश्रित स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने महिला स्कीट में रजत जीतकर देश को एक और ओलंपिक कोटा दिलाया था। साथ ही उन्होंने टीम का स्वर्ण भी जीता था। भारत ने इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, ती.......

दिव्यांग तीरंदाजों ने पेरिस पैरालम्पिक खेलने को साधे निशाने

साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र सोनीपत में हुए ट्रायल मार्च व मई में दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल होंगे खेलपथ संवाद सोनीपत। पेरिस में पैरालम्पिक गेम्स के लिए तीरंदाजी टीम के चयन की प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को 72 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। पहले दिन प्रथम राउंड के मुकाबले कराए गये। शनिवार को सभी चार वर्गों में आठ-आठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। मार्च व मई में दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल होंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण.......

तदर्थ समिति की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेें पहलवानः साक्षी मलिक

निलम्बित कुश्ती महासंघ की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग नहीं लें  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाने वाली रियो ओलम्पिक की पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने पहलवानों से गुहार लगाई है कि वह तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में कराई जाने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लें। उन्होंने पहलवानों से अपील की है कि वे निलम्बित कुश्ती महा.......

गुरबत के दौर से गुजरकर सुमित नागल ने बनाई पहचान

अब एक मैच जीत रचा इतिहास, कमाए 98 लाख रुपये खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वह 1989 के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए। नागल ने पहले दौर में कजाखस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2, 7-6 (7-5) से हराया। नागल ने जीत के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। नागल अब चर्चा मे.......

कांसा भी नहीं जीत पाई भारतीय जूनियर हॉकी ब्रिगेड

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कपः स्पेन ने 3-1 से हराया खेलपथ संवाद कुआलालम्पुर। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय युवा पलटन कांस्य पदक भी नहीं जीत सकी। भारतीय टीम को फिर से अपनी त्रुटियों का खामियाजा भुगतना पड़ा और उसे स्पेन के हाथों 3-1 से हारकर कांस्य पदक से हाथ धोना पड़ा।  एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया-2023 में तीसरे-चौथे स्थान के मैच में स्पेन के खिलाफ लड़ते हुए भारत कांस्य पदक से चूक गया। भारत से जूनियर पु.......